सिंगल चार्ज में 200km की रेंज, दमदार फीचर्स, भारतीय बाजार में एक और शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

नई दिल्ली: ओकिनावा ऑटोटेक Okinawa Autotech ने गुरुवार को भारत में अपना बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर ओकिनावा ओखी90 Okinawa Okhi 90 लॉन्च किया। कंपनी ने Okinawa Okhi 90 की बुकिंग शुरू कर दी है। धुंधली रोशनी वाले इलाकों, रात के सफर के दौरान बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसकी हेडलाइट में लाइट सेंसर लगे हुए हैं। Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही ये CBS कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं।

 



Okinawa Okhi 90 में इनबिल्ट नेविगेशन, डिजिटली इन्फॉर्मेटिव स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग यूएसबीपोर्ट, 40 लीटर का बूट स्पेस, लगेज बॉक्स लाइट, जियोफेंसिंग, सिक्योर पार्किंग जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको बैटरी की चार्जिंग से जुड़ी जानकारी, स्पीड अलर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक प्ले कंट्रोल के साथसाथ बीमा मेंटिनेंस के लिए अलर्ट भी करता है। ओखी90 को तुरंत और आसान स्टार्ट करने के लिए नॉबस्टाइल वाला ऑटोमैटिक कीलेस स्टार्ट दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3800 वॉट का मोटर दिया गया है और मोटर को पॉवर देने के लिए इसमें रिमूवेबल 72V 50 Ah लिथियमआयन बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

स्कूटर में इको और स्पोर्ट्स दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। यह 10 सेकंड में 0 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है। ईको मोड में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और स्पोर्ट्स मोड में 85 से 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला सकते हैं। फास्ट चार्जिंग से लैस यह ईस्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 160 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी के एमडी जितेंद्र शर्मा के मुताबिक 160 किमी की रेंज स्कूटर के स्पोर्ट्स मोड पर मिलेगी। वहीं, ईको मोड पर यह स्कूटर 200 किमी तक की रेंज दे सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

सस्पेंशन के लिए इसके फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। जबकि रियर में डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी के साथ डबल शॉकर दिया गया है। इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन असिस्ट का फीचर दिया गया है जिससे राइडर को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मैप पर रास्ता बताया जाता है। ऑन स्क्रीन एरर नोटिफिकेशन से स्कूटर में किसी भी खराबी के बारे में स्कूटर के डिस्प्ले पर जानकारी मिल जाती है। ओकिनावा ने इस स्कूटर को 4 कलर ऑप्शन में उतारा है। इनमें ग्लॉसी वाइन रेड, ग्लॉसी पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी ऐश ग्रे और ग्लॉसी ज्वेलरी ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!