Jio ने IPL फैंस के लिए पेश किया शानदार ऑफर.. 279 के रिचार्ज में मिलेगा क्रिकेट पैक, फ्री डेटा के साथ मिलेगा ये सुविधा

Jio Recharge Plan: नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान लॉन्च किया है। IPL 2022 की आज से शुरुआत हो रही है और आईपीएल को आप Disney Plus Hotstar पर लाइव देख सकते हैं। जियो के कई रिचार्ज प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 



 

जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं, जो Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। अगर आप सबसे अफोर्डेबल प्लान की तलाश में हैं, तो इसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे। जियो का 499 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान 2GB डेली डेटा ऑफर करता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

यानी इस पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 56GB डेटा मिलता है। साथ ही यूजर्स को 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है। Jio के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, JioTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलता है।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत आज यानी 26 मार्च से हो रही है। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइड्स के बीच खेला जाना है। IPL 2022 के सभी मैच Disney+ Hotstar और JioTV ऐप पर लाइव किए जाएंगे। अगर आप क्रिकेट फैन हैं और आईपीएल देखना पसंद करते हैं, तो हम आपको जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक्सेस मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!