केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी का मौका

देहरादून: kvs recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Kendriya Vidyalaya Dehradun,Thane की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है।

 



इस भर्ती के तहत PRT, TGT, PGT, योग टीचर, स्पोर्ट्स टीचर, डांस / म्यूजिक टीचर, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कंसल्टेंट, नर्स, डॉक्टर, डीईओ के पदों को भरा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

महत्वपूर्ण तारीख इस प्रकार हैं
केंद्रीय विद्यालय, देहरादून में इंटरव्यू की तारीख : 14, 15 और 16 मार्च

केंद्रीय विद्यालय, ठाणे में इंटरव्यू की तारीख : 15 और 16 मार्च

 

kvs recruitment 2022: योग्यता
PGT : बीएड के साथ रिलेवेंट सब्जेक्ट में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

TGT : प्रासंगिक विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही CTET क्वालिफाई होना जरूरी है।

PRT: उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही बेसिक टीचिंग ट्रेनिंग का डिप्लोमा या एलिमेंट्री एजुकेशन में ग्रेजुएट या डिप्लोमा जरूरी है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

सैलरी
PGT: 32500
TGT: 31250
PRT: 26250
नर्स @750/दिन
कोच: 26250
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर: 26250

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

error: Content is protected !!