शराब पीने से मना किया तो भाई ने अपनी ही बहन के सीने में उतार दी कई गोलियां.. मौके पर मौत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 



पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव रोजा जलालपुर में सूरज (22) ने अपनी बहन रूचि (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सूरज को शराब की लत है। शुक्रवार रात को सूरज शराब पीकर घर आया तो उसकी बहन ने शराब पीने के लिए उसे फटकार लगाई। इससे आक्रोशित सूरज ने अपनी बहन पर पिस्तौल से गोली चला दी। घटना में रूचि की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!