श्रद्धा कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर रोहन श्रेष्ठ ने तोड़ी चुप्पी, अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात

शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और इंडस्ट्री के जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा  के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. खबरें हैं कि दोनों ने चार साल के अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है. इस मामले पर श्रद्धा कपूर ने अब तक कुछ बयान नहीं दिया है. लेकिन हाल ही में रोहन श्रेष्ठा ने अपने प्यार के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी  है.

 



श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा को लेकर खबरें हैं कि दोनों के बीच इसी साल जनवरी से खटपट शुरू हुई और फिर दोनों फरवरी में अलग हो गए. यही वजह रही कि रोहन, श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल नहीं हुए. हालांकि, दोनों के बीच दरार क्यों आई? इस वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है.
रोहन श्रेष्ठ ने किया रिएक्टइस खबर की आग की तरह फैलने के बाद श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से बात करने

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने ब्रेकअप की बात पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करता हूं. मैंने ऐसी कभी नहीं किा है और न ही मुझे इसमें कोई दिलचस्पी है.’

श्रद्धा-रोहन रिलेशनशिप को लेकर थे सीरियस!

गौरतलब है कि श्रद्धा और रोहन एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे और यहां तक ​​कि दोनों के जल्द शादी करने की भी चर्चा थी. हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चुप्पी साधी रखी. दोनों अक्सर डिनर डेट और फैमिली फंक्शन में साथ स्पॉट हुआ करते थे. दोनों की साथ में तस्वीरें ये बताती थी, कि दोनों की रिश्ता काफी खास है.

शक्ति कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर कही थी ये बातसाल 2021 अगस्त में शक्ति कपूर ने ई-टाइम्स संग बातचीत में दोनों की शादी पर रिएक्ट किया था. एक्टर का कहना था कि रोहन ने अभी तक श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है. अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं श्रद्धा को सपोर्ट करूंगा और जब श्रद्धा चहेंगी, वह अपनी लाइफ में सेटल हो सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

श्रद्धा कपूर से सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं सवाल

श्रद्धा कपूर ने रोहन श्रेष्ठा के साथ हुए ब्रेकअप के बीच एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे सवाल कर इन खबरों की सच्चाई जानने की कोशिश की थी. श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘और सुनाओ..???’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनसे सवाल किए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!