Vodafone Idea ने लॉन्च किया पॉकेट साइज WiFi, एक साथ जोड़ सकते हैं 10 डिवाइस

Vi MiFi 4G Router: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने वाई-फाई डिवाइस की दुनिया में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है. वोडाफोन ने पॉकेट साइज 4 जी राउटर Vi Mi-Fi लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि माई-फाई राउटर 150 एमबीपीएस तक की स्पीड का सपोर्ट करता है. इस डिवाइस से 10 लोग एकसाथ अपने डिवाइस जोड़ सकते हैं.

 



Vi MiFi राउटर 2700 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है. कहा जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक इस राउटर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

Vi MiFi राउटर की कीमत 2,000 रुपये है. इस राउटर को वोडाफोन-आइडिया के फैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ ऐड-ऑन के रूप में खरीदा जा सकता है. यह 399 रुपये से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान के साथ भी उपलब्ध है. Vi MiFi 4G पॉकेट साइज राउटर पर कंपनी एक साल की वॉरंटी दी जा रही है.

वोडाफोन-आइडिया रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया ने 299 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा इसमें हर दिन SMS मिलता है. इसके अलावा यूज़र्स को इसमें बिंज नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट ऑफर मिलता है. इसके अलावा इसमें Vi Movies और TV क्लासिक एक्सेस के लिए OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

ऐप में मिलेंगे ज़्यादा एंड्रॉयड गेम्स
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में Vi ऐप पर ‘Vi गेम्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है. इस साझेदारी से वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी. Vi Games के नाम से शुरु होने वाली इस गेमिंग सर्विस के तहत 1400 से ज्यादा एंड्रॉयड और HTML5 आधारित मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे. इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के मोबाइल गेम होंगे

error: Content is protected !!