पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से भड़का रूस, कहा, ‘हमारी भी लिस्ट तैयार, जल्द करेंगे घोषणा’

रूस जल्द ही पश्चिमी देशों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा है कि सूची तैयार है और जल्द ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा. मीडिया से बातचीत में रियाबकोव ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन पर अमेरिका बातचीत करने की तैयारी में है। उन्होंने यूक्रेन को हथियार देने के लिए अमेरिका को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि ये हथियार रूसी सेना के लिए वैध लक्ष्य बन जाएंगे।

 



आपको बता दें कि रूस ने पिछले महीने की 24 तारीख को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी और फिलहाल, इसके बंद होने की कोई संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

रूस के खिलाफ हेट स्पीच की नीति में बदलाव का फेसबुक ने किया बचाव

न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले के बाद फेसबुक पर रूस के खिलाफ ‘रूसी आक्रमणकारियों को मौत’ जैसे शब्द लिखने और हेट स्पीच को लेकर इसकी मूल कंपनी मेटा ने अपनी नीति में बदलाव का बचाव किया है। मेटा ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण हमने अस्थायी रूप से राजनीतिक अभिव्यक्ति के लिए कुछ नियमों में ढील दी है। कंपनी ने कहा है कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि हमने महसूस किया है कि इस केस में ‘रूसी सैनिकों’ का इस्तेमाल रूसी सेना के लिए एक प्राक्सी के रूप में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

हेट स्पीच पालिसी रूसियों पर हमले को प्रतिबंधित करती है। इसको लेकर रूस ने मेटा के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू किया है। रूसी अभियोजकों ने अदालत से मेटा को चरमपंथी संगठन घोषित करने की मांग की है। रूसी संचार नियामक ने मेटा के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म को भी 14 मार्च से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!