#TheKashmirFiles: द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटे लोगों ने अनुपम खेर से कहा- हम नहीं जानते थे कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ…

सोशल मीडिया पर #TheKashmirFiles ट्रेंड हो रहा है। फिल्म देख कर लौटे लोग इसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- जब एयरपोर्ट पर आपको 12-15 लोग बोलें, आपकी #TheKashmirFiles देखी। माफ कीजिएगा! हमें पता ही नहीं था कि कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ था। और फिर सिक्योरिटी कहे, खेर साहब! आपकी फिल्म ने दहला दिया। तो इसका मतलब है हमारी फिल्म लोगों के दिलों तक जा रही है।झकझोर रही है! जय हो!

 



 

जब airport पर आपको 12-15 लोग बोलें,”आपकी #TheKashmirFiles देखी! Sorry! हमें पता ही नहीं था कि #KashmiriPandits के साथ ये सब हुआ था।” और फिर security officer कहे,” खेर साहब! आपकी फ़िल्म ने दहला दिया!” तो इसका मतलब है हमारी फ़िल्म लोगों के दिलों तक जा रही है।झकझोर रही है! जय हो!? pic.twitter.com/R4WOkOM1KO
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 14, 2022

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

पीएम मोदी ने भी की तारीफ
हाल ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी पीएम मोदी से मिले। पीएम मोदी ने मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई। विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है।

कितना रहा है कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

कश्मीरी पंडितों का दर्द उजागर करती है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई कलाकार हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!