आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं लोरमी के संदीप पाठक, जानिए कौन हैं ये शख्स

लोरमी: Lormi’s Sandeep Pathak पंजाब के विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस को हार और आम आदमी पार्टी की जीत के बाद 31 मार्च को राज्यसभा में कांग्रेस एक बार फिर ये झटका लगने जा रहा है, जहां पंजाब की सभी 5 सीटों के चुनाव आप एक बार फिर जीतती नजर आएगी। बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले के लोरमी निवासी संदीप पाठक पंजाब से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं।

 



 

Lormi’s Sandeep Pathak मिली जानकारी के अनुसार संदीप पाठक मुंगेली जिले के लोरमी के बटहा गांव के रहने वाले हैं। वे दिल्ली IIT के प्रोफेसर रह चुके हैं और वे CM अरविंद केजरीवाल के सलाहकार भी रहे चुके हैं। वहीं संदीप के बारे में ये कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने अपनी जूनियर टीमों के साथ मिलकर पंजाब में बिना किसी के सामने आए चुपचाप काम करने की भूमिका निभाई है। ऐसे में संदीप लाइमलाइट से दूर रहे। सोशल मीडिया से लेकर मुख्य मीडिया से भी उचित दूरी बना कर रखी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

 

कहा जा रहा है कि संदीप ने पंजाब के 5 ज़ोन के लिए टीमें तैयार कीं और मतदाताओं की पसंद के हिसाब से उम्मीदवारों को चुनने का फैसला किया। इनके आंकलन के बारे में कहा जा रहा है कि ये इतना सटीक था कि दिल्ली के आलाकमान ने भी इसके सुझाव को माना।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद
error: Content is protected !!