‘भाबीजी घर पर हैं’: अनीता भाभी की हत्या के आरोप में फंसे विभूति, जानिए क्या है मामला?

मुंबई: Bhabi Ji Ghar Par Hai‘भाबीजी घर पर हैं’ आज के समय का पॉपुलर शो है। लेकिन होली के बाद यह शो एक नए अंदाज में नजर आएगा। दरअसल शो में नया रंग भरने के लिए अनिता भाभी की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि अनिता भाभी के किरदार में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री होने वाली है। अनीता भाभी की एंट्री वाला एपिसोड 22 मार्च को आएगा।

 



 

Bhabi Ji Ghar Par Hai विदिशा श्रीवास्तव ऊर्फ अनीता भाभी कहती हैं कि ‘मैं अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली हूं। सबके साथ शूटिंग का अनुभव काफी कमाल का रहा है। होली मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है और रंगों के इस त्यौहार से बेहतर अनीता भाभी की एंट्री का कोई और समय नहीं हो सकता। मुझे दर्शकों की राय का बेसब्री से इंतजार है। मुझे इस इंडस्ट्री, परिवार के लोगों और दोस्तों से काफी अच्छे मैसेज मिल रहे हैं, इसलिए, मैं थोड़ी नर्वस भी हूं और साथ ही काफी उत्साहित भी हूं।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

एंट्री ट्रैक के बारे में विदिशा बताती हैं कि ‘यह एंट्री ट्रैक काफी रोमांचक और रहस्यमय है। इस जबरदस्त ड्रामा से परदा उठेगा जब विभूति (आसिफ शेख) हत्या करने के मामले में फंस जाता है। यह तब होता है जब विभूति को एक फिल्म का ऑफर मिलता है, जहां उसे अनीता भाभी की हमशक्ल के साथ एक मर्डर का सीन करना होता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

लेकिन, अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) और टीएमटी उस मूवी सीन को गलत समझ लेते हैं और दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) को बुला लेते हैं। वे विभूति पर अनीता के कत्ल का इल्जाम लगाते हैं। अनीता के कहीं भी नजर ना आने की वजह से विभूति उस मामले में फंस जाता है और खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाता। अनीता को इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। हर कोई उसे ढूंढ रहा होता है, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं होता। आगे क्या होगा यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!