हॉस्पिटल में लड़खड़ाकर चलते हुए दिखीं सपना चौधरी, आखिर हुआ क्या है? पढ़िए.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है. हाल ही में सपना ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो मरीजों के कपड़े में हैं और एक महिला के कंधे पर हाथ रखकर लड़खड़ाती हुईं चल रही हैं.

 



सपना का चेहरा पीला पड़ चुका है. वो बेहद कमजोर दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर कर सपना ने बताया- जिन लोगों ने भी उनके लिए दुआएं कीं उनका शुक्रिया और वह जल्द ही स्टेज पर लौटने वाली हैं. उनके इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें बहादुर बताया और ठीक होने की उम्मीद जताई.

बता दें, कुछ वक्त पहले सपना की तबियत खराब थी जिसकी वजह से उन्हें मध्य प्रदेश के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, रीवा में भर्ती कराया गया था. अब सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा- “राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी. माफ करना. जल्द मिलेंगे.” सपना की इस स्टोरी से फैंस परेशान हो गए. वे ये बात सोचकर परेशान हैं कि अब सपना के वीडियो उन्हें कैसे देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

बता दें, कुछ वक्त पहले सपना के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान में सपना चौधरी शो करने गई थीं. वह लाइव शो कर रही थीं.
चिकित्सकों ने बताया कि सपना चौधरी को इंजेक्शन और ज़रूरी दवाइयां दी गईं है, इसके बाद उनकी तबियत में सुधार आया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सपना के सिर से पिता का साया तब ही उठ गया था जब वह केवल 18 साल की थीं. पिता की मौत के बाद सपना पर परिवार का पेट पालने की जिम्मेदारी आ गई तो वो उससे भी पीछे नहीं हटीं और नाच-गाने की बदौलत पैसे कमाना शुरू कर दिया.

सपना एक ऑर्केस्ट्रा टीम का हिस्सा बनीं फिर दिल्ली-हरियाणा के आसपास के इलाकों में रागिनी गाने और स्टेज पर डांस करने का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे से सपना का पहला म्यूजिक वीडियो सॉलिड बॉडी रे आया जो कि जबर्दस्त हिट साबित हुआ.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!