300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है ये एक्ट्रेस, निगेटिव और साइड रोल से बनाई थी पहचान. जानिए इनके बारे में.

अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेस रहीं अरुणा ईरानी जिन्हें फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदार के लिए आज भी जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुणा ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया था. हालांकि, अरुणा को सही मायनों में पहचान उनके द्वारा निभाए गए साइड रोल्स, खासकर नेगेटिव रोल्स के चलते ही मिली थी.

 



अरुणा का जन्म 3 मई 1952 को मुंबई में हुआ था, वहीं एक्ट्रेस ने महज 9 साल की उम्र में फिल्म ‘गंगा जमुना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

आपको बता दें कि अरुणा ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि कमाल की डांसर भी हैं. अरुणा द्वारा किए गए डांसिंग नंबर्स जैसे ‘दिलबर दिल से प्यारे’ और ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित गानों में शुमार हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

फिल्मों में अरुणा भले ही हीरोइन नहीं बन पाईं लेकिन बतौर साइड एक्ट्रेस उन्होंने काफी नाम कमाया. ख़बरों की मानें तो अरुणा को साल 1972 में आई फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ के बाद सही मायनों में पहचान मिली थी. बात यदि अवार्ड्स की करें तो अरुणा ईरानी को फिल्म ‘बेटा’ और ‘पेट प्यार और पाप’ जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है, यही नहीं साल 2012 में अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

बात यदि अरुणा ईरानी की पर्सनल लाइफ की करें तो एक्ट्रेस का नाम अपने दौर के चर्चित स्टार महमूद के साथ भी जुड़ चुका है. अरुणा और महमूद ने साथ-साथ कई फिल्मों जैसे ‘गरम मसाला’, ‘हमजोली’, ‘नया जमाना’ और ‘औलाद’ में काम किया था. आपको बता दें कि अरुणा ईरानी फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं. अरुणा द्वारा किए गए चर्चित सीरियल्स में ‘कहानी घर-घर की’, ‘झांसी की रानी’, ‘देखा एक ख्वाब’, ‘परिचय’ आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!