कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा कपूर आज जीती है आलीशान लाइफस्टाइल , कई बंगले और करोड़ो की है मालकिन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है और श्रद्धा कपूर ने बेहद कम समय में अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरत लुक से सभी का दिल जीत लिया है।

 



बता दे बीते 3 मार्च 2022 को श्रद्धा कपूर ने अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के निजी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और इन्होंने बेहद कम समय में अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है और श्रद्धा कपूर अपने जनरेशन की बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है।

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है लेकिन मौजूदा समय में श्रद्धा अपने पिता से अलग अपनी करोड़ों की संपत्ति बना चुकी है और उनके पास कई लग्जरी कारें हैं और वह बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल जीती है|श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री के रूप में भी जानी जाती है और वह एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में बहुत कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले श्रद्धा कपूर कॉफी शॉप में काम किया करती थी जिसके बारे में अभिनेत्री ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।

श्रद्धा कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह बॉस्टन में पढ़ाई कर रही थी तब अपने पॉकेट मनी के लिए कॉफी शॉप में काम किया करती थी।

खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर को केवल 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था लेकिन श्रद्धा कपूर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था| एक बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीन पत्ती से श्रद्धा बॉलीवुड डेब्यू की थी और इसके बाद श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में नजर आई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

श्रद्धा कपूर को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 से मिली थी और इस फिल्म में श्रद्धा को रातों-रात स्टार बना दिया था| श्रद्धा कपूर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है और इन्होंने फिल्मों के अलावा मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करके भी करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति 57 करोड़ है और वही एक फिल्म करने के लिए श्रद्धा 5 से 6 करोड़ रुपए तक की तगड़ी से चार्ज करती है।

फिल्मों के अलावा श्रद्धा को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जबरदस्त कमाई होती है |आपको बता दें श्रद्धा कपूर ने अपने कमाई से मुंबई में एक बेहद ही खूबसूरत और आलीशान सी फेसिंग घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर सब अर्बन इलाके मढ़ आईलैंड में भी अपना एक खूबसूरत आशियाना खरीदा है। दो घरों के अलावा मुंबई में भी श्रद्धा के पास बेहद कीमती घर है जहां पर वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। श्रद्धा कपूर को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है और इनके कार कलेक्शन में करोड़ों की गाड़ियां शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के 68 मिलीयन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है| श्रद्धा की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं | बता दे श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की आन टाइटल फिल्म में नजर आने वाली है|

error: Content is protected !!