SSC GD Constable Result 2021 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम घोषित, यहां पर जानें कैसे कर पाएंगे चेक

नई दिल्ली: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम घोषित हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध कराया है। ऐसे में परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स एंटर कना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट देखना होगा।

 



SSC GD Result 2022 Out: एसएससी जीडी परिणाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

एसएससी जीडी परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sc.nic.in पर जाएं। इसके बाद

होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और फिर जीडी-कांस्टेबल सेक्शन में जाएं। महिला के लिए एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ और पीईटी / पीएसटी के लिए चुने गए पुरुष उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ उपलब्ध होगा। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए परिणाम पर क्लिक करें। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। सूची में अपना नाम या रोल नंबर खोजें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर और 15 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की गई थी।

इसके बाद प्रोविलनल आंसर-की ऑनलाइन जारी कर दी गई थी। इसके बाइ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वहीं इस साल, सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए और राइफलमैन (जीडी) में कुल 25,271 कांस्टेबल के पदों पर नियुक्तियां की गई है, जिनमें से 22,424 पुरुषों के लिए और 2,847 महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं परिणाम पहले इस साल जनवरी के महीने में जारी होने की उम्मीद थी, हालांकि, इसमें देरी हुई है, लेकिन अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!