नीतू और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी है बड़ी ही फिल्मी, इश्क में कुछ ऐसी डूबी थीं एक्ट्रेस

नीतू कपूर ने बेहद ही कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था, एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. नीतू कपूर ने जिस तरह अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी, उसी तरह एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ भी कम उम्र में ही शुरू कर ली थी. नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को ही सबसे पहले डेट किया था, और फिर उन्हीं से एक्ट्रेस ने शादी भी की थी.

 



नीतू कपूर ने एक टीवी रियलिटी शो पर अपनी लव स्टोरी शेयर की थी. एक्ट्रेस ने टीवी शो पर बताया कि वह पहली बार ऋषि कपूर से बॉबी के सेट पर मिली थीं. नीतू कपूर ने बताया, तब ‘मैं केवल 14 या 15 साल की थीं और ऋषि कपूर 21 साल के थे.’ एक्ट्रेस ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘उस दौरान ऋषि कपूर संग काम करने के लिए कोई लड़की नहीं थी, सब उम्र में बड़ी थीं.’ एक्ट्रेस ने बताया, ‘लेकर हम दीवाना दिल के बाद मुझे खूब काम मिलने लगा था. ऋषि जी के साथ फिर या तो मैं होती थीं या कोई नई लड़की होती थी.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

नीतू कपूर ने बताया, ‘उनका बर्ताव बात-बात पर धमकाने का होता था, इससे मुझे चिढ़ होती थी.’ एक्ट्रेस ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर को कभी कोई लड़की पसंद आती थी कभी कोई तो…वह मुझे लड़की को बुलाने के लिए कहते थे. मैं भी उनकी (ऋषि कपूर) की तरफ से लड़की को फोन करती थी. ये काफी समय तक चलता रहा, फिर एक दिन ऋषि को महसूस हुआ, मुझे ना कोई पसंद नहीं आ रहा है, मुझे तुम पसंद हो, तू बड़ी सिंपल है…फिर वहीं से उनका शुरू हो गया.’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए कहा, ‘एक फिल्म की शूटिंग के लिए मैं कश्मीर में थी और ऋषि कपूर फिल्म बारुद के लिए पेरिस जा रहे थे. वहां से एक्टर ने मुझे टेलीग्राम भेजा था. जिसमें लिखा था…सिखनि याद आई…’ एक्ट्रेस ने बताया, ‘इसके बाद उन्होंने हर किसी को टेलीग्राम दिखाया था.’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!