Telegram को मिले नए कमाल के फीचर्स, जो WhatsApp को छोड़ देंगे पीछे

नई दिल्ली. एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को नए अपडेट जारी किए गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि नए अपडेट के बाद टेलीग्राम इंस्टैंट मैजेसिंग ऐप वॉट्सऐप को पीछे छोड़ सकता है। अगर टेलीग्राम के नए फीचर की बात करें, तो टेलीग्राम ने मीडिया फाइल के लिए नए डाउनलोड मैनेजर को रोलआउट किया है। साथ ही टेलीग्राम में एक नया री-डिज़ाइन अटैचमेंट मेनू दिया गया है। इसके अलावा टेलीग्राम के एंड्रॉइड ऐप के लिए पर पारदर्शी इंटरफ़ेस का इस्तेमाल किया गया है।

 



डाउनलोड मैनेजर 
टेलीग्राम के डाउनलोड मैनेजर को सर्च बार से एक लोगो के साथ पेश किया गया है। मतलब टेलीग्राम पर किसी फाइल के डाउनलोड होते ही एक सर्च बार ओपन होगा, जो आपको डाउनलोडेड फाइल तक पहुंचाएगा, जहां पहले से डाउनलोड मीडिया फाइस मौजूद होती हैं। इससे डाउनलोड फाइल को ढ़ूढ़ना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया मेनू भी दिया है, जो उन्हें मल्टीपल फाइल्स को सेलेक्ट करके सिंगल टैप पर यूजर्स को भेजने की सुविधा देता है। साथ ही आईओएस यूजर्स को बिल्कुल नया अटैचमेंट मेनू दिया गया है। नए अपडेट में एल्बम का प्रीव्यू दिखेगा। यह यूजर्स को एक नया सर्च बार उपलब्ध कराएगा, जो नाम से हिसाब से सर्च करने का ऑप्शन देगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

लाइव स्ट्रीमिंग 
टेलीग्रम यूजर्स को अनलिमिटेड यूजर्स के साथ लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी गयी है। इसमें ओबीएस स्टूडियो और एक्सस्प्लिट ब्रॉडकास्टर जैसे स्ट्रीमिंग टूल आपकी मदद करेंगे। इस लाइव ब्रॉडकास्ट में ओवरले जोड़ सकेंगे और आसानी से मल्टी-स्क्रीन लेआउट का इस्तेमाल कर पाएंगे। मतलब किसी वीडियो में दूसरी की आवाज जोड़ सकेंगे। साथ ही सिंगल स्क्रीन पर कई लोगों की स्क्रीन को जोड़ा जा सकेगा।

रीडिजाइन लॉगिन फ्लो
कंपनी ने अपने एंड्रॉइड और मैकओएस-आधारित ऐप के लिए री-डिजाइन लॉगिन फ्लो जारी किया है। यह एंड्रॉइड इंटरफ़ेस नाइट मोड के साथ काम करता है। इस दौरान हल्का ट्रांसपेरेंट इफेक्ट दिखेगा

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!