कभी जया बच्चन के कहने पर अपना बदल दिया था डैनी डेंजोंगप्पा ने ,इस वजह से अमिताभ संग काम करने से कतराते थे एक्टर

हिंदी फिल्म जगत के कुछ बेहद दमदार और बेहतरीन खलनायको की लिस्ट में नजर आने वाले 90 के दशक के और जाने-माने अभिनेता डैनी डेंजोंगप्पा ने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं| अभिनेता डैनी डेंजोंगप्पा की बात करें तो, इन्होंने तकरीबन 5 दशकों तक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और इनकी कैरियर में द बर्निंग ट्रेन, धुंध और अग्निपथ जैसी सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं|

 



अभिनेता डैनी डेंजोंगप्पा फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शेरिंग फिंटसो डेंजोंगप्पा हुआ करते थे, जिन्हें अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने ही नाम बदलने की सलाह दी थी, जिस की जानकारी देनी द्वारा खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान डैनी द्वारा दी गई थी|अपने इंटरव्यू के दौरान डैनी ने बताया था कि जब वह FTII मैं पढ़ाई किया करते थे, तो अपने कॉलेज के दौरान पहले दिन ही उनकी मुलाकात जया बच्चन से हुई थी, और इन्तेफाक से दोनों एक ही बैच के स्टूडेंट थे|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

डैनी के मुताबिक कॉलेज में जब ओरियंटेशन प्रोग्राम हुआ था, तब उनसे जब उनका नाम पूछा गया तो कई लोगों को उसे सुनने और समझने में काफी दिक्कतें आई थी| डैनी ने की थी बताया कि फिल्म जगत में आने के बाद भी कई लोग उनके नाम का मजाक उड़ाते थे, और उन्हीं दिनों जाया बच्चन उनके पास आई और उन्हें नाम बदलने की सलाह दी| इसके साथ साथ जाया बच्चन नहीं उन्हें डैनी नाम रखने की सलाह भी दी थी|

FTII में आने के बाद शुरुआती दिनों में ही डैनी और जया दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे, और यह भी बड़ी वजह थी कि वह हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मों में काम करने से भी कतराते थे| ऐसा इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन काफी प्रभावशाली अभिनेता थे और वह उनके साथ एक फ्रेम में नजर नहीं आना चाहते थे| आपको शायद इस बात की जानकारी होगी, लेकिन डैनी ने अमिताभ बच्चन के होने की वजह से ही फिल्म शोले में गब्बर सिंह का किरदार निभाने से इनकार किया था|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हालांकि, साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ में आखिरकार यह दोनों साथ नजर आए, जिसमें एक तरफ अमिताभ बच्चन को विजय दीनानाथ चौहान के किरदार में देखा गया था, भाई दूसरी तरफ डैनी डेंजोंगप्पा कांचा चीना के किरदार को निभाते नजर आए थे|

डैनी डेंजोंगप्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म अग्नीपथ को साइन किया था, तभी उन्हें ऐसा लगने लगा था कि शायद ही उनके किरदार पर किसी की नजर जाएगी, क्योंकि उस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे| हालांकि, फिल्म अग्नीपथ में डैनी डेंजोंगप्पा का किरदार भी काफी प्रभावशाली साबित हुआ और दर्शकों के बीच उनका यह किरदार काफी चर्चाओं में नजर आया था|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता डैनी डेंजोंगप्पा के फिल्मी कैरियर में खुदा गवाह, घातक, चाइना गेट, बलवान, सनम बेवफा, धर्मात्मा और क्रांतिवीर जैसी एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में शामिल हैं और अपनी अधिकतर फिल्मों में इन्हें नेगेटिव रोल्स में ही देखा गया है|

error: Content is protected !!