Partial twinning : दो सिर और तीन हाथ वाले अनोखे बच्‍चे का जन्‍म, हैरान रह गए डाक्‍टर

रतलाम. मध्‍य प्रदेश के रतलाम में बीते बुधवार को एक अनोखे बच्‍चे को जन्‍म दिया। इस बच्‍चे के दो सिर और तीन हाथ हैं। इंदौर के एमवाय अस्‍पताल के डाक्‍टर ब्रजेश लाहोटी ने बताया कि इसे डिसेफेलिक पैरापैगस कहा जाता है जो आंशिक जुडवां (Partial twinning) होने का एक दुर्लभ रूप है।

 



मिली जानकारी के अनुसार बच्‍चा अभी सपोर्ट सिस्‍टम पर है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।हैरान रह गए डाक्‍टरसोमवार को जावरा निवासी एक महिला ने जिला अस्पताल में दो सिर, दो पैर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

दोनों बच्चों की कमर के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ है। बच्चे को देख डाक्टर भी हैरान रह गए। चिकित्सा विज्ञान में ऐसे बच्चे करोड़ों में एक पैदा होता है। जिला अस्पताल में बाल चिकित्सा गहन इकाई के प्रभारी डा. नावेद कुरैशी ने बताया कि जावरा नीमचोक निवासी 20 वर्षीय शाहीन पत्नी सोहेल ने सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया. . . बच्चे के दो सिर, दो पैर और तीन हाथ हैं।

जन्म के तुरंत बाद बच्चे को आक्सीजन दी गई। आमतौर पर ऐसे बच्चों के बचने की संभावना कम होती है। परिजन ने बेहतर इलाज की इच्छा जताई, इसके लिए बच्चे को इंदौर रेफर कर दिया गया है। आपरेशन से प्रसव होने के कारण मां का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

एमआरआइ के बाद मिलेगी अन्य अंगों की जानकारीडा नावेद ने कहा कि बच्चे का एमआरआइ होने के बाद शरीर के अन्य हिस्सों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। ऐसे मामलों में विशेष उपचार की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!