Google की लाखों रुपए की नौकरी छोड़ी महिला ने शुरू किया ये काम, बनाई नई पहचान, करोड़ों में हो रही इनकम

नई दिल्ली: कहते हैं इंसान को अपने हुनर को पहचानने की जरूरत होती है। फिर चाहे कुछ भी मुसीबत आए सफलता जरूर मिलती है। एक ऐसी ही महिला की कहानी आपको बता रहे हैं, जिसने महज 28 साल की उम्र में सफलता की नई उड़ान से आसमान को छू रही है।



 

दरअसल हम बात कर रहे हैं अमेरिका की 28 साल की मेलिसा ओन्ग की जो आज सोशल मीडिया स्टार बन गई है। मेलिसा ओन्ग को गूगल में मिली नौकरी को छोड़कर खुद से सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। वहीं आज गूगल से मिलने वाली लाखों रुपये की सैलरी से भी अधिक कमा रही हैं। मेलिसा ने बताया कि उनकी इनकम अब करोडों में चली जाती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

मेलिसा ओन्ग ने बताया कि वो पहले गूगल में UX Design का काम करती थीं। उन्होंने याहू जैसी कंपनी में भी काम किया है, जिसमें सैलरी लाखों रुपए थी। लेकिन कॉमेडी पसंद करने वाली मेलिसा में हमेशा से कुछ अलग करने की चाहत थी। इसीलिए लाखों रुपये की सैलरी वाली जॉब पाकर भी उनका मन वहां नहीं लग रहा था। ऐसे में साल 2020 में उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी और टिकटॉक पर फनी कंटेंट क्रिएट करना शुरू कर दिया।

 

उनका यह फैसला जोखिम भरा था। इसके बाद मेलिसा ने अपने वीडियो के जरिए अपने हुनर को दिखाया। उनका एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने उन्हें और वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया। कुछ ही दिनों में मेलिसा ने TikTok पर 10 लाख फॉलोअर्स जुटा लिए। वहीं कोरोना के लॉकडाउन के चलते समय घर पर TikTok वीडियो बनाने में बिताया। यही कारण है कि आज उनका हर एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

 

कई प्लेटफार्म पर उनके गाने अपलोड होते हैं। मेलिसा का कहना है कि कॉर्पोरेट कंपनी की 6 फिगर वाली जॉब से अधिक वो अब कमा रही हैं। बता दें कि उनके कंटेंट सेक्स, ड्रग्स और हिंसा पर केंद्रित होते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

error: Content is protected !!