तेज गेंदबाज से ऑफ स्पिनर बना ये घातक ऑलराउंडर, दुनिया के उड़ाए होश

नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां खिलाड़ी अपनी चतुराई से विपक्षी खेमे को हैरान कर देते हैं और अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. क्रिकेट के मैदान में हमने कई अजूबे देखे है. कभी बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से चौंका देता है तो कभी फिल्डर अपनी फुरती से मैदान का माहौल बदल देते है. लेकिन इस बार क्रिकेट के मैदान में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसे देख सभी चौंक गए है. दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार एक कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपने खेलने का अंदाज बदल लिया है.

 



तेज गेंदबाज बना ऑफ स्पिनर

वेस्टइंडीज में फिलहाल त्रिनिदाद टी10 ब्लास्ट लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड भी खेल रहे है. टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान पोलार्ड ने अपनी गेंदबाजी का अंदाज बदल दिया और वे ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते दिखे. इतना ही नहीं उन्होने ऑफ स्पिन करते हुए विकेट भी अपने नाम किया. पोलार्ड को क्रिकेट फैन्स ने मैदान पर मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए देखा है. आईपीएल में भी पोलार्ड ने अपनी ऐसी ही गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस की टीम को कई दफा अहम समय में विकेट निकालकर मैच भी जितवाया है. लेकिन फैंस को पोलार्ड को ये रूप पहली बार देखने को मिला.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

यहां देखे पोलार्ड का बदला मिजाज

टीम को जीत नहीं दिला सका ये खिलाड़ी

मैच की बात करें तो सोआ किंग ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 150 रन बनाए थे, जिसमें सुनील नरेन ने 13 गेंद पर 33 रन  की पारी खेली, इसके बाद जेसन मोहम्मद 21 गेंद पर 55 रन बनाए जिसने टीम को 150 रन के स्कोर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. जवाब में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक स्कार्लेट की टीम 8 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन ही बना सकी थी. मैच में पोलार्ड ने 6 गेंद पर 8 रन भी बनाए. बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत सोआ किंग को 42 रनों से जीत मिल गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

पोलार्ड का गेंदबाजी करियर

कायरन पोलार्ड ने बतौर गेंदबाज 369 पारियों में 25 की औसत से 304 विकेट भी झटके हैं. 15 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. पोलार्ड की इकोनॉमी 8 से ऊपर की है. 7 बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. पोलार्ड वेस्टइंडीज की ओर से 100 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं. आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को रीटेन किया है. आईपीएल के मुकाबले 26 मार्च से शुरू होने हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!