हेयर फॉल रोकने के लिए आज ही छोड़ें ये एक चीज, ज्यादा सेवन है खतरनाक

नई दिल्ली: बालों का झड़ना मौजूदा दौर की एक आम परेशानी बन चुकी है. बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स की वजह से ये समस्या आती है. कम उम्र में बाल झड़ने से टेंशन होती है, लेकिन आप एक अहम बातों का ख्याल रखते हुए हेयर फॉल को रोक सकते हैं.

 



हर उम्र के लोग बाल झड़ने से परेशान

आमतौर पर 40 या 50 साल के बाद बाल झड़ने की समस्या पैदा होती थी, लेकिन मौजूदा दौर में हेयर फॉल (Hair Fall) का उम्र से वास्ता नहीं रह गया है, आपके फूड हैबिट्स की एक गलती इस समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है. बाल झड़ने की एक परेशानी को एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (Androgenetic Alopecia) कहते हैं जिसमें पुरुष और महिलाओं के बाद एक पैटर्न में गिरते हैं.
ज्यादा नमक बालों के लिए नुकसानदेह

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपने डेली डाइट में नकम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो इससे बालों का गंभीर नुकसान पहुंचता है. ब्रिटेन के ट्राइकोलॉजिस्ट केविन मूर GQ को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘बहुत ज्यादा नमक (Salt) खाने से सोडियम बनता है जो बालों के रोम के आसपास जमने लगता है जो हेयर फॉलिकल के ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालता है. इसके कारण जरूरी न्यूट्रिएंट्स बालों के रोम तक नहीं पहुंच पाते हैं.’

बालों की मजबूती के लिए क्या खाएं?

बालों की मजबूती के लिए अपने डाइट में विटामिन और और मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना जरूरी है. विटामिन बी-5 और आयरन की वजह से बाल पतला नहीं होता है और सेकैल्प हेल्दी होते हैं, वहीं प्रोटीन की वजह से बालों में चमक बढ़ती है. बालों की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है, इससे अलावा प्रदूषण का भी असर पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

नमक से होने वाले दूसरे नुकसान

मसल्स और नर्व्स के सही तरीके से काम करने के लिए शरीर में नमक की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो ये ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक एक इंसान को दिनभर में 6 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. खाने में कम से कम नकम का इस्तेमाल करना जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!