IPL 2022 के सबसे बुजुर्ग प्लेयर हैं, यह भारतीय खिलाड़ी, जानिए इस सीजन के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के नाम

नई दिल्ली. आइपीएल 2022 में जहां क्रिकेट फैंस को कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ कई उम्रदराज खिलाड़ी भी इस बार लीग की शान बढ़ाते नजर आएंगे। इस बार आइपीएल में जो सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं वो नूर अहमद (17 साल) हैं जो अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और उन्हें नई टीम गुजरात टाइटंस ने 30 लाख में खरीदा था। वहीं दूसरी तरफ इस लीग के सबसे बुजुर्ग यानी उम्र दराज क्रिकेटर सीएसके टीम के पूर्व कप्तान एम एस धौनी हैं।



40 साल की उम्र में एम एस धोनी खेलेंगे सीएसके के लिए

आइपीएल 2022 के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर एम एस धौनी हैं जो 40 साल की उम्र में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। धौनी ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और वो टीम में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते हुए दिखेंगे। वहीं कयास ये भी लगाया जा रहा है कि वो शायद आइपीएल का अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

इस सीजन में धौनी के बाद जो सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं वो सीएसके टीम के ही आलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। वेस्टइंडीज का ये आलराउंडर 38 साल का है और वो आइपीएल का अपना 15वां सीजन खेलेंगे। ब्रावो लंबे वक्त से सीएसके टीम का हिस्सा रहे हैं और वो इस टीम की रणनीति का अभिन्न अंग हैं। वैसे उनकी उम्र देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भी आइपीएल में ज्यादा वक्त तक खेलते हुए शायद ही नजर आएं।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

एम एस धौनी और ड्वेन ब्रावो के बाद इस सीजन में तीन ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी उम्र 37 साल है और वो सभी  अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान व कोलकाता नाइट राइडर्स के आलराउंडर मो. नबी की उम्र 37 साल है और वो अपना छठा आइपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा हैं जिनकी भी उम्र 37 साल की है।

साहा ने आइपीएल के पिछले 14 सीजन में कुल 133 मैच खेले हैं। अब बात करते हैं फाफ डुप्लेसिस के जो पिछले सीजन तक सीएसके टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वो आरसीबी की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। डुप्लेसिस 37 साल के हैं और इस सीजन में आरसीबी उनके अनुभव का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

error: Content is protected !!