Vastu Tips: अपार सफलता के लिए घर या ऑफिस में इस दिशा की ओर रखें गाय की मूर्ति, धन-समृद्धि की भी होगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली. हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। प्राचीन काल से ही गौ माता को मुख्य धन माना जाता था। शास्त्रों में गौ पालन, गौ रक्षा, गौ महिमा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसमें बताया गया है कि गौ माता ही सबसे बड़ा धन है। जिस घर में गौ माता की पूजा, सेवा की जाती है। वहां पर कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। वहीं वास्तु के अनुसार घर में गाय की बछड़े के साथ मूर्ति रखना काफी शुभ माना जाता है। जानिए किस दिशा में रखना माना जाता है शुभ।



घर या ऑफिस में गाय को बछड़े संग मूर्ति रखमे से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही सौभाग्य, समृद्धि और कल्याण होता है। इसके साथ ही कामधेनु आपके घर से सभी बीमारियों को दूर करती

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

घर या ऑफिस की इस दिशा में रखें कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में गाय की मूर्ति को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने पर रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। अगर घर के ईशान कोण में जगह नहीं है तो आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। यह सबसे अच्छा विकल्प है। गाय की मूर्ति को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं। कोशिश करें कि कामधेनु गाय की मूर्ति पूजा घर में रखें। क्योंकि यह सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसके साथ ही यहां पर देवी-देवताओं के साथ गाय की भी पूजा हो जाएगी। वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर गाय की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

किस तरह की मूर्ति लाएं घर

वास्तु के अनुसार, चांदी की गाय और बछड़े की मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है। इस मूर्ति को आप मंदिर में रखकर पूजा कर सकते हैं। आप चाहे तो पीतल या तांबे की गाय और बछड़े की मूर्ति ला सकते हैं। इसे घर के प्रवेश द्वार में लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार सफेद संगमरमर की गाय की मूर्ति भी रख सकते हैं या फिर आप चीनी मिट्टी से बनी गाय और बछड़े की मूर्ति भी रख सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर’
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। खबर सीजी न्यूज इसकी जवाबदेही नहींं लेता

error: Content is protected !!