Oscars 2022: एक बार फिर से रेड कार्पेट पर होगा सितारों का जलवा, जानिए कब और कहां देख सकते हैं 94th एकेडमी अवॉर्ड्स

नई दिल्ली. 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हर कोई बेसब्री से इन्तजार कर रहा है। एक बार फिर से पूरी दुनिया इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों और साथ ही दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियों को रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए देखेंगे।

 



इस साल जहां जेम कैंपियन की फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग’ को अलग-अलग श्रेणियों में नॉमिनेशन मिले हैं। इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, जेसी पेलेमन्स और कर्स्टन डंस्ट मुख्य भूमिका में हैं। तो वही दूसरी तरफ इंडियन डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राइटिंग विद फायर’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। जानिए कब और कहा कैसे आप ऑस्कर अवॉर्ड देख सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं।

जानिए कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

94 एकेडमी अवॉर्ड रविवार को 27 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होंगे। लेकिन इनका इंडिया में सीधा प्रसारण सोमवार को होगा। जहां लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड का प्रसारण इस्टर्न समय के अनुसार शाम को पांच बजे होगा।

94th एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज पर सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इस अवॉर्ड फंक्शन को एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़े सितारे साथ में मिलकर होस्ट करेंगे। 94th एकेडमी अवॉर्ड को होस्ट करने की जिम्मेदारी कॉमेडियन एमी शूमर के साथ रेजिना हॉल और वांडा साइक्स ने अपने कंधो पर ली है।

इन फिल्मों को मिले हैं सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
94th एकेडमी अवॉर्ड्स में ‘द पॉवर ऑफ द डॉग’, ‘ड्यून’, ‘बेल्फास्ट’ और ‘वेस्ट साइड स्टोरी को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। अलग-अलग श्रेणियों में उन्होंने अपनी जगह बनाई है। इंडियन डॉक्यूमेंट्री फीचर ‘राइटिंग विद फायर’ की बात करें तो यह डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म एक दलित महिला पत्रकार द्वारा चलाये जा रहे अखबार की यात्रा के बारे में है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

जिसका मुकाबला ‘एसेनशन’ (Ascension), ‘एटिका’ (Attica), ‘फ्ली’ (Flee) और ‘समर ऑफ सोल’ (Summer of Soul) जैसी फिल्मों से है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से तीन साल तक यह एकेडमी अवॉर्ड्स नहीं हुए। साल 2018 के बाद अब एक बार फिर से दर्शक इस ग्रैंड अवॉर्ड्स के साक्षी बनने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!