Vitamin B12 Foods: नॉनवेज नहीं खाते तो इस वेज डाइट से पूरी करें विटामिन बी 12 की कमी

Vitamin B12 Foods: Great Sources: विटामिन बी-12 हमारे शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है. इस विटामिन की वजह से दिमाग और तंत्रिका तंत्र दोनों स्वस्थ रहते हैं. तंत्रिका तंत्र यानी हमारा नर्वस सिस्टम जिसके ठीक तरह से काम करने के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी है. इसके अलावा खून बनाने के लिए सबसे जरूरी तत्व रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी विटामिन बी 12 काफी अहम भूमिका निभाता है. हड्डियों की मजबूती (Strong Bones) और एनीमिया के खतरे (Anemia) से बचाने में भी ये विटामिन कारगर है. अंडा, मछली और सीफूड (Sea Food) जैसे तो कई सोर्स हैं जिसमें विटामिन बी 12 (Vitamin B12) आसानी से मिलता है. अगर आप प्योर वेजिटेरियन हैं तब जरूर आपको इस बारे में सोचना होगा कि आप बी 12 किन किन खाद्य पदार्थों से हासिल कर सकते हैं. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी नियमित डाइट में शामिल कर बी 12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) को पूरा कर सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

1) विटामिन बी 12 से भरपूर है दूध, दही, पनीर
दूध से बने अधिकांश आइटम्स में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने की ताकत होती है. लो फैट दही से आप बी 12 और बी 1, 2 की कमी को पूरा कर सकते हैं. साथ ही डाइजेशन भी दुरूस्त रख सकते हैं. दूध तो है ही कंप्लीट फूड. प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन 12 की कमी को पूरा करने के लिए पनीर भी अच्छा ऑप्शन है.

2) विटामिन बी 12 से भरपूर है सोयाबीन
सोयाबीन का सेवन अनेक प्रकार से किया जा सकता है. सोया बड़ी तो आप सब्जी, पुलाव, सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं. सोयाबीन का आटा भी आसानी से मिल जाता है. सोया मिल्क या टोफू से भी विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो सकती है.

3) विटामिन बी 12 से भरपूर है ओट्स
आप अगर डाइटिंग भी करते हैं तो भी विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो सकती है. ओट्स एक ऐसा फूड है जो फाइबर से भी भरपूर है और डाइटिंग करने वालों के लिए भी फायदेमंद है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

4) विटामिन बी 12 से भरपूर है ब्रोकली
ब्रोकली को चाहें सब्जी के रूप में खाएं या सलाद के रूप में. दोनों ही तरह से ब्रोकली सेहत के लिए फायदेमंद है. विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने के साथ साथ ब्रोकली फोलेट की कमी भी पूरी करती है और हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी करती है.

5) विटामिन बी 12 से भरपूर है मशरूम
मशरूम खाने से विटामिन 12 के साथ साथ प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में मिलता है. इसमें बीटा ग्लुकॉन भी मौजूद होते हैं जो शरीर को भरपूर पोषण देते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!