Arrest Jail : घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, हसौद पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. कैथा गांव में घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी को हसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, सखाराम कश्यप ने हसौद थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने भैया धजाराम कश्यप से खेत की ओर जा रहे पानी को लेकर बात की तो धजाराम कश्यप और रोशन कश्यप तैश में आ गए और सखाराम कश्यप के घर घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने को धमकी देते हुए मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

मामले की रिपोर्ट पर हसौद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 452, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!