Arrest jail : जांजगीर. सोशल मीडिया में देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फ़ोटो अपलोड कर टिप्पणी करने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक अन्य आरोपी है फरार

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फ़ोटो अपलोड कर टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



नवागढ़ पुलिस के मुताबिक, 17 अप्रेल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. इस पर पुलिस ने मिसदा गांव के माइकल बंजारे, देव ज्योति दिव्य और साहिल बंजारे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. मामले में आज 2 आरोपी माइकल बंजारे, देव ज्योति दिव्य को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं एक अन्य आरोपी साहिल लहरे फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!