Big News janjgir : पंच के पति ने पेट्रोल छिड़ककर खुद पर आग लगाई, गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केसला गांव में एक दंपती के बीच झगड़े के बाद पंच के पति ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. शनिवार दोपहर घटी इस घटना में पंच पति बुरी तरह से झुलस गया, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर 108 के माध्यम से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया है.

 



केसला पंचायत के वार्ड 6 के पंच बिंदु कुर्रे और उसके पति सतीश कुर्रे के बीच आज दोपहर में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद बिंदु घर के अंदर घुस गई और फिर पति सतीश ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

आग लगने के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुका था. इसके बाद गम्भीर हालात में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालात को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि केसला गांव में पंच के पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है और उसे गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!