BIG NEWS : जांजगीर. मास्क पहनकर भाई की जगह दे रहा था 10 वीं ओपन की परीक्षा, आरोपी मुन्नाभाई को किया गया पुलिस के हवाले, ऐसे हुआ केंद्राध्यक्ष हुआ संदेह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक-2 में संचालित हो रहे 10 वीं के ओपन स्कूल की परीक्षा में अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को केन्द्राध्यक्ष की शिकायत के बाद जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरूद्ध कार्यवाई की जा रही है.



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर थाना क्षेत्र के शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक-2 जांजगीर में संचालित 10 वीं के ओपन स्कूल की परीक्षा में आज हिन्दी विषय की परीक्षा थी. इसी दौरान वहॉ के केन्द्राध्यक्ष गोविंद प्रसाद केशरवानी को एक परीक्षार्थी पर कुछ संदेह हुआ, तब उसके द्वारा उसका प्रवेश पत्र चेक किया गया. चेकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि परीक्षार्थी शंकर दास मानिकपुरी की जगह उसका भाई कांशीदास मानिकपुरी उम्र 29 साल निवासी सारागांव परीक्षा दिला रहा है. परीक्षार्थी की जगह किसी और के परीक्षा में बैठने की जानकारी लगते ही परीक्षा केन्द्र में हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची. कोतवाली पुलिस, आरोपी मुन्ना भाई को पूछताछ के लिए थाने ले आई है. अब आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : रेलवे स्टेशन नैला में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिलाई स्वच्छ शहर की शपथ

इस संबंध में शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक-2 के केन्द्राध्यक्ष और प्रिंसिपल गोविंद प्रसाद चौरसिया ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में केवल एक परीक्षार्थी मास्क पहन कर परीक्षा दिला रहा था. साथ ही, उसकी हरकतों को लेकर भी पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ, जिसकी जानकारी उन्हें दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये गए, तब यह पुख्ता हो गया कि परीक्षार्थी, कुछ तो गड़बड़ कर रहा है. जब उसके पास पहुंचे और उसका प्रवेश पत्र चेक किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

साथ ही उसका मास्क उतरवाया गया, तब सब कुछ साफ हो गया. आरोपी मुन्नाभाई ने यह स्वीकार किया कि उसके भाई की तबियत खराब है, जिसकी वजह से वह उसके स्थान पर परीक्षा दिलाने आया है, जिसके बाद आरोपी भाई को जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!