छत्तीसगढ़ : CM भूपेश का…बड़ा फैसला, एकमुश्त 7500 बढ़ाया…इन कर्मचारियों का वेतन, 12500 की जगह अब मिलेंगे…20 हजार पढिए

रायपुर. प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के लिए अच्‍छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।

error: Content is protected !!