Jaijaipur MLA : विधायक केशव चन्द्रा ने करोड़ों के कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने आमगांव में 3 करोड़ 7 लाख 99 हजार की लागत से बनने वाली पानी टंकी, पाइप लाइन विस्तार और 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. आमगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों से विधायक केशव चन्द्रा का स्वागत किया.

 



इस दौरान विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि उनकी कोशिश है, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों का विकास हो, दूरस्थ गांवों के लोगों को भी बुनियादी सुविधा मिले. इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है और क्षेत्र के गांवों में सड़क, पेयजल समेत दूसरी सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है. आमगांव के लोगों भी आज बड़ी सौगात मिली है. आने वाले दिनों में पेयजल की सुविधा और बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि आमगांव के लोगों ने जिस तरह फूलों से आत्मीय स्वागत किया है, वह हमेशा याद रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!