छत्तीसगढ़ : लुटेरों ने दंतेवाड़ा से हैदराबाद जाने वाली…बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बनाया शिकार, बड़ी रकम लूटकर हुए….फरार

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा से हैदराबाद जाने वाली दो बसों के ड्राइवर और कंडक्टर 15 हजार रुपए की लूट के शिकार हुए हैं।

 



दरअसल, आज करीब साढे तीन बजे दंतेवाडा से भद्राचलम जाने के लिये निकली बस नकुलनार ITI भवन के पास पहुंची। यहां अज्ञात लोगों ने सडक पर पत्थर रख रास्ता जाम कर रखा था। यहां जैसे ही गाड़ी रूकी, अज्ञात लोग कंडक्टर से बस से नीचे उतरने के लिये कहते रहे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

जैसे ही कंडक्टर नीचे उतरा, उसके पास रखी रकम करीब आठ हजार रूपये आरोपियों ने लूट लिये। इसी दौरान ARMT की ही एक और बस वहां पहुंची, उस गाडी के कंडक्टर को भी उतारकर करीब सात हजार रुपये आरोपियों ने लूट लिये।

घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने कुआकोंडा थाने पहुंच मामला तो दर्ज करा दिया मगर पुलिस को ये मामला संदिग्ध नजर आ रहा हैं। दरअसल लूट के शिकार हुए दोनों गाडियों के ड्राइवर-कंडक्टर के बयान मैच नहीं हो रहे हैं। कोई आरोपियों की संख्या 5 से 10 बता रहा तो कोई 15 से 20। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गयी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!