शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा, भलवाही में अंगना में शिक्षा 2.0 कार्यक्रम हुआ संपन्न

जांजगीर-चाम्पा. विकासखंड पामगढ़ में संकुल केंद्र सिल्ली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बांधपारा भलवाही में अंगना म शिक्षा 2.0 सह मेला कार्यक्रम कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला लहरे सभापति जनपद पंचायत पामगढ़ थे।

 



विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का प्रथम गुरु मां ही होती है और आज की इस दौर में हर माता का स्मार्ट माता होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती विलिना मधुकर व श्रीमती सुग्रिमा खूंटे का चयन किया गया तथा इन दोनों स्मार्ट माताओं के साथ ही उपस्थित सभी माताओं का भी सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

अंगना में शिक्षा 2.0 सह मेला के दौरान माताओं का खेल व बच्चों का सास्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ ।इस अवसर पर संकुल समन्वयक खमेश्वर बंजारे, डी.आर.जी. श्रीमति नीलिमा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती सुनीता लहरे ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शास.पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला भलवाही, तथा पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला हेडसपुर के शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शाला के बांधापारा भलवाही के शिक्षक गण चंद्रशेखर कश्यप व दिनेश निराला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!