12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों की कॉलेज फीस भरेगी सरकार, साल भर में एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी, सीएम का ऐलान

भोपाल: Government will pay college fees of students :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 12 वीं पास करने वाले मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है सीएम ने कहा है कि ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की 12वीं में 75% और cbse बोर्ड में 85% लाएंगे उन्हे मुख्यमंत्री मेधावी योजना का लाभ दिया जाएगा और उच्च शिक्षा के लिए सरकार उनकी फीस भरेगी। साथ ही सीएम ने एक साल में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान युवा संवाद कार्यक्रम में युवओं को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

Government will pay college fees of students: CM शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे, सबको व्यवहारिक रूप से सरकारी नौकरी देना सम्भव नहीं है। इसलिए अलग-अलग योजना के तहत रोजगार दिये जा रहे हैं, कल ही हमने मुख्यमंत्री युवा उधमी योजना शुरू की है। जिसके तहत 1 लाख से 50 लाख तक का लोन दिया जा रहा है। लोन की गारंटी सरकार ले रही है, 7 साल तक ब्याज का 3 प्रतिशत सरकार भरेगी।

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर के युवाओं से भी ऑनलाइन चर्चा की, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, एमएससी के छात्र आराध्य तागडे ने सीएम से सवाल किया।

 

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे, इसके पहले सीएम शिवराज सिंह ने कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की । इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने डिजी लॉकर का भी शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!