Happy B’day KL Rahul: पिता की गलती के कारण… रोहन कैसे बन गए केएल राहुल

नई दिल्‍ली. केएल राहुल आईपीएल 2022 में छाए हुए हैं. उनकी कप्‍तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स कमाल का प्रदर्शन कर रही है. केएल राहुल की वो नाम है, जो हाथ से निकलते हुए मुकाबले में भी उम्‍मीद जगा देते हैं. राहुल आज यानी 18 अप्रैल को अपना 30वां जन्‍मदिन मना रहे हैं.



अपने बर्थडे के अगले दिन वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. राहुल ने अपने नाम की धाक जमा दी है, मगर कम ही लोग जानते हैं कि उनको ये नाम गलती से मिला.

पिता की एक गलती के कारण उनका नाम राहुल पड़ गया. दरअसल केएल राहुल के पिता सुनील गावस्‍कर के बहुत बड़े फैन थे और वो अपने बेटे का नाम भी सुनील गावस्‍कर के बेटे रोहन के नाम पर ही रखना चाहते थे. जब केएल लोकेश अपने बेटे का नामकरण कर रहे थे, तब वो ये भूल गए कि गावस्‍कर के बेटे का नाम राहुल नहीं रोहन है और उन्‍होंने अपने बेटे को राहुल नाम दे दिया.

On This Day: 14 साल पहले शुरू हुआ आईपीएल, मैक्कुलम ने पहले ही मैच में लगाया शतक राहुल तीनों फॉर्मेट में छक्के से शतक पूरा करने वाले एकमात्र बल्‍लेबाज हैं. उन्‍होंने 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में, 2016 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. उनके नाम 43 इंटरनेशनल टेस्‍ट मैचों में 2 हजार 547 रन, 42 वनडे में 1634 और 56 टी20 मैचों में 1831 रन हैं.

error: Content is protected !!