तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में एक कार के पेड़ से टकराने पर शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।



 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के पीड़ित बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं। हादसा मोहनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि चालक के तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

 

जान गंवाने वालों में एक महिला भी शामिल है। गंभीर रूप से घायलों में एक बच्चा शामिल है, जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!