IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की….खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय…पढ़िए खबर

आईपीएल के 23वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। मैच में टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का सामना किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने 4.1 ओवर में 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए। रोहित 17 गेंद पर 28 और ईशान किशन छह गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

रोहित ने अपनी इस छोटी पारी में एक खास उपलब्धि हासिल की। वे टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। भारतीयों की बात करें तो रोहित ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बना चुके हैं। रोहित को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए 25 रन बनाने थे। उनके अब 375 मैचों में 10003 रन हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो रोहित ने 125 मैच खेले हैं। 117 पारियों में उन्होंने 32.17 की औसत से 3313 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है। रोहित का उच्चतम स्कोर 118 रन है। उन्होंने 293 चौके और 155 छक्के लगाए हैं।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!