Janjgir : पीथमपुर पुल में हल्के वाहनों का आवागमन शुरू, NH पर अब राह होगी आसान, सरपट दौड़ेंगे वाहन

जांजगीर और चांपा बाईपास मार्ग हाईवे पर पीथमपुर में हसदेव नदी पर बने पुल को आज से हल्के चार पहिया वाहनों( लाइट मोटर व्हीकल) के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के प्रयासों से इस पुल को पूरा करने का काम तेजी से किया गया। इस ब्रिज से आवागमन शुरू हो जाने से जांजगीर चांपा मार्ग में वाहनों के आवागमन का दबाव कम होगा वहीं बिलासपुर से सक्ती, रायगढ़ की ओर आवागमन में ईंधन और समय की बचत होगी।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

क्षेत्र के लोग काफी दिनों से इस पुल से वाहनों से आवागमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर के प्रयासों से इस ब्रिज के निर्माण में तेजी आई और आम जनता के आवागमन की सुविधा के लिए आज इस ब्रिज को खोल दिया गया है। जांजगीर-चांपा बाईपास मार्ग के बन जाने से नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला और चांपा क्षेत्र में भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। भारी वाहनों के आवागमन के लिए यह सुरक्षित सड़क के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी। इससे आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!