अक्षय कुमार की तरह आलिया भट्ट के पास भी है विदेशी पासपोर्ट, क्या शादी के बाद बदलेंगी नागरिकता?

आल‍िया भट्ट (Alia Bhatt) वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार कर लिया है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री आल‍िया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है, मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में फेरे लेकर एक होने वाले हैं। वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर लोग आलिया भट्ट के नागरिकता को लेकर सवाल करने लगे हैं।

 



आपको जानकर हैरानी होगी बॉलीवुड सिनेमा में अपना अभिनय के दम पर कम उम्र में डंका बजाने वाली आल‍िया भारतीय नहीं हैं। जी हाँ! आलिया के पास ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता है और यहीं कारण है कि वह भारतीय सरकार को चुनने के लिए अपना कीमती वोट भी नहीं दे पातीं। यह बात उन्होंने खुद बताई थी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

दरअसल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जैक्लीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की तरह आलिया भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। बता दें कि आलिया भट्ट(Alia Bhatt) कागज़ों के आधार पर भारत की नागरिक नहीं हैं। बल्कि वो उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता है। उनके पास पासपोर्ट भी ब्रिटेन का ही है। इसके पीछे कारण ये है कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटेन से हैं।

आलिया भट्ट को लेकर एक बार उनके पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आलिया की मां ब्र‍िट‍िश मूल की नागरिक हैं और उनका जन्म बर्म‍िंघम में हुआ था। इसलिए आलिया को ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता मिली है।वहीं कुछ वर्ष पहले एक इंटरव्यू में उनसे वोट करने और उनके नागरिकता को लेकर एक सवाल पूछा गया था, जिसमें आलिया ने कहा था, “बदक‍िस्मती से मैं वोट नहीं कर सकती क्योंक‍ि मेरे पास ब्र‍िट‍िश पासपोर्ट है. अगली बार इलेक्शंस में मैं वोट करने की कोश‍िश करूंगी जब मुझे ड्यूल नागर‍िकता मिल जाएगी।”

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

खैर आपको बता दें कि भारत में दोहरे नागर‍िकता का प्रावधान नहीं है।हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके नागरिकता को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे मामले में एक्टर कमाल आर खान ने भी तंज कसने में खुद को पीछे नहीं रखा, उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ‘अगर मैं एक घंटे के लिए भी प्रधानमंत्री बन जाउं तो मेरा पहला काम होगा अक्षय कुमार, आल‍िया भट्ट और जैकलीन फर्नांड‍िस को देश से बाहर निकालकर उन्हें उनके देश भेजना।’

बता दें कि बॉलीवुड में काम कर रहे कई सेलिब्रिटीज के पास भारत की नागरिकता नहीं है।

जिसमें सबसे पहले अक्षय कुमार का नाम आता है, लेकिन अक्षय के अलावा सनी लियोनी(Sunny Leone), दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) का भी नाम शामिल है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका की नागरिकता है। चूंकि जैकलीन के पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भारत की नागरिकता लेंगी? क्योंकि भारत में दोहरे नागर‍िकता का प्रावधान नहीं है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!