अगले एक सप्ताह तक शराब की दुकानों पर लग सकता है ताला, यहां के CM ने महापौर को लिखा पत्र, जानें वजह

नई दिल्ली: Liquor shops closed during Navratri : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे नवरात्रि के त्योहार के दौरान 11 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया।

 



 

Liquor shops closed during Navratri : केजरीवाल को लिखे पत्र में, सूर्यन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए रोज मंदिर आने वाले भक्तों की धार्मिक भावनाएं के रास्ते में पड़ने वाली शराब की दुकानों से प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान भक्त शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं और नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तथा मांसाहारी खाद्य पदार्थों, शराब एवं कुछ मसालों से भी परहेज करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

सूर्यन ने कहा कि लोग शराब की दुकानों के बाहर शराब पीते हैं और भक्तों के लिए ‘‘डर का माहौल’’ बनाते हैं। सूर्यन ने अपने पत्र में कहा, ‘‘आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, कृपया अधिकारियों को नवरात्रि (दो से 11 अप्रैल तक) के दौरान शराब की दुकानों को बंद करने और ऐसी दुकानों के बाहर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।’’ इससे पहले दिन में सूर्यन ने एसडीएमसी आयुक्त को नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने को कहा था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!