आक्सफैम इण्डिया द्वारा जिला अस्पताल को मिशन संजीवनी के तहत चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ इंजी. रवि पांडेय भी मौजूद थे

जांजगीर-चाम्पा. कोरोना महामारी के चुनौतियो से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासो मे मदद करते हुए आक्सफैम इण्डिया द्वारा मिशन संजीवनी के तहत जिला अस्पताल चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गये।



इस अवसर पर जिले के सीएमएचओ डॉ. आर. के सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत उपस्थित थे। जिला अस्पताल मे शिशु चिकित्सा हेतु पोर्टेबल एक्स-रे मशीन एवं LED Display B.P. मशीन 4 नग प्रदान किये गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने आक्सफैम का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिशु चिकित्सा हेतु यह उपकरण अस्पताल मे काफी उपयोगी होंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक सशक्त करने मे उपयोगी होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Police Action : अत्यधिक तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, संचालक पर कार्रवाई, वाहन समेत DJ जब्त...

सीएमएचओ डा. सिंह ने आक्सफैैम इण्डिया के कार्य के लिए उन्हे धन्यवाद दिया। जिला एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आक्सफैम इण्डिया के रिजनल मैनेजर आनंद शुक्ला क्वार्डिनेटर एवं प्रकाश गार्डिया ने कहा कि यह अस्पताल आक्सफैम के द्वारा सरकार के प्रयासों मे सहयोग है। राज्य के अन्य जिलो मे भी आक्सफैम के द्वारा चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गये है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

इस अवसर पर डॉ. आर. के. सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अनिल जगत सिविल सर्जन, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह लहरे, जिला टीकाकरण अधिकारी, सुश्री विभा टोप्पो जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अमित मिरी सहायक नोडल, विजेन्द्र अजनबी कोआर्डिनेटर आक्सफैम, मुनीब शुक्ला अध्यक्ष ग्राम मित्र चांपा एवं संतोष देवांगन सोसल वर्कर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!