Murder Arrest : जांजगीर. डंडा से मारकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया. रायगढ़ के अस्पताल में तोड़ा तोड़ा था दम, अपनी भाभी पर भी फरसा से हमला किया था

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी के केकराभाठ गांव में डंडे से मारकर छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ने फरसा से अपनी भाभी पर भी हमला कर दिया था, हमला से महिला को भी चोट आई है.

 



पुलिस के मुताबिक, 9 अप्रेल को घटना हुई थी. पुरानी रंजिश पर बड़े भाई उद्धव मालाकार ने छोटे भाई राजकुमार मालाकार पर डंडे से हमला किया था. घायल छोटे भाई को डभरा अस्पताल से रायगढ़ रेफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. आरोपी ने अपनी भाभी पल्लवी मालाकार पर भी फरसा से हमला किया था, उसे भी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 323 के तहत आरोपी बड़े भाई उद्धव मालाकार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!