OnePlus 10 Pro 5G vs Samsung Galaxy S22: इन दोनों में से आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट, जानें फीचर, प्राइस सारे स्पेसिफिकेशन

OnePlus का प्रीमियम बजट वाला स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। ये स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन  8GB और 12GB रैम में पेश किया गया है। OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी S22 Ultra से होगा जिसमें कि, 12GB की रैम और 1TB की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते है इन दोनों स्मार्टफोन में आपके लिए कौन से बेहतर है।

 



OnePlus 10 Pro vs Samsung Galaxy S 22 की प्राइस – OnePlus 10 Pro के

8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। जबकि 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये होगी। इसे अमेज़न इंडिया से 5 अप्रैल, 2022 से खरीदा जा सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी SS22 Ultra की कीमत 1,34,999 रुपये है जिसे 28 मार्च से सैमसंग लाइव सेल में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 10 Pro vs Samsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशन – OnePlus 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन एक पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन देता है, जिसमें सेल्फी कैमरा है। वनप्लस पहली बार अपने फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दे रहा है। इसके साथ ही यह Android 12 और ColorOS 12 पर चलता है। वनप्लस 10 प्रो 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जर के साथ आता है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,750 यूनिट है। इसके साथ ही सैमसंग की ये डिवाइस बूस्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि जरूरत के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकती है। वहीं डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240HZ का टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा।

OnePlus 10 Pro vs Samsung Galaxy S22 के फीचर्स – OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरे हैं जिनमें 48MP का मुख्य Sony लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 8MP का मैक्रो शूटर है। 10 प्रो में 32MP का सेल्फी कैमरा है। वनप्लस 10 प्रो हैसलब्लैड ब्रांडिंग के साथ भी आता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP, 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर 3x और 10x जूम के साथ दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

वहीं गैलेक्सी S22 Ultra 1TB स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 40MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कम लाइट में वीडियो बनाने के लिए 2.4um pixel sensor दिया गया है जो कि कम रोशनी में भी स्मूथ और क्लियर वीडियो बनाता है। इसके साथ ही इसकी जूम क्वालिटी भी 100x है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

साथ ही इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है जो 45w वायर और 15w वायरलेस चार्जर को सपोर्ट करती है।

error: Content is protected !!