टली कालीचरण महाराज की रिहाई, जेल में ही कटेंगी रातें, 3 महीनों से रायपुर जेल में है बंद

रायपुरः Release of Kalicharan Maharaj महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कालीचरण महाराज की रिहाई एक बार फिर टल गई है। करीब 92 दिनों के बाद आज उनकी रिहाई होने वाली थी। जेल के अधिकारी उनकी रिहाई को लेकर महाराष्ट्र के थाने में दर्ज मामले का हवाला दे रहे हैं। अधिकारी अब ठाणे कोर्ट का आर्डर आने पर रिहाई होने की बात कह रहे हैं।

 



 

Release of Kalicharan Maharaj बता दें कि राजधानी रायपुर की धर्मसभा में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को एक अप्रैल को ही जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानतदार के दस्तावेज अधूरे होने के कारण उनकी रिहाई नहीं हुई थी। अब एक बार फिर उनकी रिहाई टल गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

 

इन शर्तों पर मिली थी जमानत
कालीचरण महाराज के वकील ने एक अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ऐसे मामलों में दिए गए फैसलों का हवाला दिया था। साथ ही कहा कि किताबों में लिखी बातों के हवाले से सार्वजनिक बयान देना कोई अपराध नहीं है। दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 1 लाख रुपए के बॉन्ड और 50-50 हजार के दो डिपॉजिट जमा करने की शर्त के साथ जमानत दी थी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!