Samsung Security Alert: आपका Smartphone हो सकता है हैकिंग का शिकार, तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली. Samsung दुनिया के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है. अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन यूज करते हैं तो हम आपको बता दें कि आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं. हैकर्स से बचने के लिए आपको तुरंत एक जरूरी काम करना होगा. आइए इस मामले के बारे में डिटेल में जानते हैं..



 

Samsung यूजर्स पर मंडरा रहा है खतरा
मोबाइल सिक्योरिटी और प्राइवेसी सॉल्यूशन कंपनी क्रिप्टोवायर (Kryptowire) की एक रिपोर्ट के अनुसार एंड्राइड (Android) वर्जन 9 से 12 पर चलने वाले Samsung स्मार्टफोन्स, जिन्हें फरवरी 2022 तक कंपनी से अपडेट नहीं किया गया है, वो बड़े साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने चेतावनी दी है कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स में एक बड़ी सुरक्षा खामी के कारण उन्हें हैकर्स आराम से हैक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

 

हैक हो सकते हैं आपके स्मार्टफोन्स
क्रिप्टोवायर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड 9 से 12 तक के वर्जन पर चलने वाले Samsung डिवाइसेज में एक कमी (CVE-2022-22292) को खोजा गया है जिससे हैकर डिवाइस को आसानी से हैक कर सकता है. स्मार्टफोन्स को हैक करके हैकर्स डिवाइस से फोन कॉल कर सकते हैं, ऐप्स इंस्टॉल या डिलीट कर सकते हैं और HTTPS सिक्योरिटी को कमजोर करने के लिए अनवेरफाइड सर्टिफिकेट भी इंस्टॉल कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हैकर्स के पास बैकग्राउंड में ऐप्स को रन करने और डिवाइस को फैक्टरी रीसेट करने की भी शक्ति आ जाती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

 

तुरंत करें ये काम
अगर आप सोच रहे हैं कि अपने सैमसंग डिवाइस को आप किस तरह हैकर्स से बचाकर रख सकते हैं तो हम आपको बता दें कि कंपनी के इन-बिल्ट ऐप्स में पाई गई इस खामी को दूर करने के लिए Samsung के स्मार्टफोन्स को नए और लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट पर तुरंत अपडेट करना जरूरी है. यही एक तरीका है, जिससे आप सैमसंग के अपने डिवाइसेज को हैक होने से बचा सकेंगे.

error: Content is protected !!