छत्तीसगढ़: प्रति बोरी 50 रुपए तक बढ़े सीमेंट के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कंपनियों ने लिया ये फैसला

रायपुर: Cement prices increased सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर लोगों को जोर का झटका दिया है। लगभग सभी सीमेंट कंपनियों ने अपने दाम 50 रुपए प्रति बोरी तक बढ़ा दिए हैं। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से मकान बना रहे लोगों को झटका लगा है।

 



 

Cement prices increased जानकारों के मुताबिक कोयले के दाम और महंगे डीजल के कारण कंपनियों को ये बढ़ोतरी करनी पड़ी। डीजल के दाम में पिछले दिनों लगभग 10 से 12 प्रतिशत बढोतरी हुई है। वहीं कोयले के दाम भी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन रॉ मटेरियल के मुकाबले सीमेंट कंपनियों ने लगभग 20 से 25 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

 

सीमेंट कारोबारियों के मुताबिक कंपनी ने रेट बढ़ा दिए हैं, ऐसे में निर्माण की लागत बढ़नी ही है। लेकिन अगर डिमांड नहीं बढी तो सीमेंट कंपनियों को अपने रेट फिर कम करने पड़ेंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक निर्माण कार्य को बीच में रोकना असंभव होता है। इसलिए मजबूरी में उन्हें अब महंगे दाम पर सीमेंट लेना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!