State Bank: अब बैंक जानें की जरूरत नहीं.. घर पर ही कैश भेजेगा बैंक, SBI ने शुरू की… ये खास सर्विस….डिटेल में जानिए

नई दिल्ली. अगर आप एसबीआई बैंक के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है, जिसके जरिए बैंक अपने ग्राहक के घर पर 20,000 रुपये कैश भेजेगा। बैंक की ओर से शुरू की गई खास सर्विस का नाम है डोरस्टेप बैंकिग। इसके जरिए ग्राहक अपने घर में बैंक से पैसे मंगवा सकते हैं। बता दें कोरोना काल में बैंकों ने ग्राहकों की सुविधाएं के लिए कई खास सेवाएं शुरू की थीं, जिससे वह घर बैठे ही अपने बैंकिंग कामकाज निपटा सकें।



इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

SBI Doorstep Banking सुविधा में आप मिनिमम 1000 रुपये और मैक्सिमम 20,000 रुपये घर बैठे मंगवा सकते हैं। कैश विड्रॉल सुविधा के लिए आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आपका ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

चेक कर सकते हैं ऑफिशियल वेबसाइट
एसबीआई डोरस्टेप बैंकिग के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://bank.sbi/dsb पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा डोरस्टेप बैंकिग में फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल सर्विस के लिए 75 रुपये+जीएसटी चार्ज लगेगा। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

पहले होम ब्रांच में खुलवाना होगा खाता

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

ग्राहक को इस सुविधा का फायदा लेने के लिए पहले अपने होम ब्रांच में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही आप इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा पैसा निकालने के लिए चेक और withdrawal form के साथ ही पासबुक की भी जरूरत होगी।

error: Content is protected !!