एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर चोरी, घर में काम करने वाली नर्स और उसके पति ने ही की थी 2.41 करोड़ की सेंधमारी, ऐसे हुआ खुलासा…पढ़िए

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 2.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराने के मामले को सुलझा लिया है। सोनम कपूर के घर चोरी कोई और नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नर्स और उसके पति ने की थी। इस मामलें में पुलिस ने काम करने वाली नर्स और उसके पति और को गिरफ्तार किया है।

 



मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नर्स की पहचान अपर्णा रुथ विल्सन के रूप में हुई है और वह सोनम की ददिया सास की देखभाल के लिए रखी गई थी। अपर्णा का पति नरेश कुमार सागर शकरपुर के एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

यह चोरी 11 फरवरी को हुई थी और इसे लेकर एफआईआर 23 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चोरी की गई नकदी और गहने अभी बरामद होने बाकी हैं।

मामला चूंकि बेहद हाईप्रोफाइल था तो नई दिल्ली जिले की वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया था। घर में 25 नौकर, 9 केयर केटर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सभी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी। यह मामला मीडिया में अप्रैल में सामने आया।

error: Content is protected !!