जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में समर कैंप का शुभारंभ 25.04.2022 को किया जायेगा। दिनांक 25.04.2022 से 08.05.2022 तक चलने वाले इस 14 दिवसीय समय कैंप के दौरान विभिन्न विधा की जानकारी प्रदान की जायेगी। जिसमे कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह कार्यक्रम डायरेक्टर आलोक अग्रवाल, श्रीमती बबीता धानुका, आशीष कुमार अग्रवाल तथा प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जायेगा।
समर कैंप में रजिस्ट्रेशन इंचार्ज सुश्री नम्रता सिंह, परीणिता चौहान एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रशिक्षण संपन्न कराया जायेगा।
समय कैंप के दौरान प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हें बच्चों के द्वारा रैनी डे, सनी डे, स्पोट्र्स, प्रिंस प्रिंसेस डे, ड्रामेबाज, स्प्लैस पूल डे, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, म्यूजिक-डांस आदि विभिन्न कलाओं को सिखाया जायेगा एवं कक्षा 1लीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को अबेकस, डांस और म्यूजिक, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों एवं पाक कला, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ड्रांइग एवं पेंटिंग, स्पोकन इंग्लिस तथा विभिन्न खेल को समर कैंप में विभिन्न कलाओं की जानकारी व प्रशिक्षण से बच्चों के कौषल में वृद्धि होगी तथा बच्चों में पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कलाओं के प्रति रूझान हेतु उत्साहवर्धन किया जायेगा आने वाले सप्ताह के अंतर्गत आयोजित समर कैंप का उद्देश्य बच्चोे में उनकी अपनी प्रतिभा व कौशल क्षमता में वृद्धि करना एवं उनकी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रतिभा का विस्तार करना है।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा यह कहा गया की आयोजित समर कैंप 8 मई 2022 तक चलाया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी तथा आने वाले समय में भी इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित होती रहेगी तथा स्पोकन इंग्लिश एवं संस्कारो की शिक्षा विद्यालय परिवार द्वारा निरंतर प्रदान किया जायेगा।