भीड़ में मनचलों की गंदी नियत…का शिकार हो चुकी हैं….ये 10 अदाकाराएं, जमाने के सामने हुई…छेड़छाड़

भीड़ में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं ये अदाकाराएं



ऐसा बहुत कम होता है जब बॉलीवुड सितारे भीड़ का सामना करते है। ज्यादातर सितारे भीड़ से दूरी ही बनाकर रखते हैं। अगर इनको भीड़ में जाना पड़ जाए तो ये सितारे पूरी सिक्योरिटी के साथ घर से बाहर निकलते हैं। सितारे जानते हैं कि भीड़ में जाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। बॉलीवुड की कई अदाकाराएं ऐसी हैं जो कि भीड़भाड़ में छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं। इनमें से कई अदाकाराओं ने तो छेड़छाड़ करने वालों के मुंह पर तमाचा भी जड़ा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि भीड़ के बीच छेड़छाड़ का सामना कर चुकी हैं। इस लिस्ट में कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, कृति सेनॉन, रश्मिका मंदाना, श्रेया सरन, दीपिका पादुकोण, रिया चक्रवर्ती और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अदाकाराओं का नाम शामिल है।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों ने रिया चक्रवर्ती का जीना दुश्वार कर दिया था। भीड़ रिया चक्रवर्ती को देखते ही टूट पड़ती थी। लोग रिया चक्रवर्ती को भीड़ में धक्का देने का मौका नहीं हाथ से जाने देते थे। इस दौरान रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं

इसे भी पढ़े -  डिग्री से ज्यादा कीमती हैं ये 8 'लाइफ स्किल्स', जो आपको स्कूल में कभी नहीं सिखाई गई

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

साउथ की जानी-मानी अदाकारा रश्मिका मंदाना एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग खत्म करके मनाली से वापस आई हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस ने रश्मिका मंदाना को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान फैंस रश्मिका मंदाना को छूने की कोशिश करते दिखे।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

साल 2010 में कटरीना कैफ भीड़ के बीच बुरी फंस गई थीं। फिल्म तीस मार खान के प्रमोशन के दौरान भीड़ ने कटरीना कैफ पर धावा बोल दिया था। उस समय अक्षय कुमार ने कटरीना कैफ को मनचलों से बचाने की कोशिश की थी।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण फिल्म बचना ए हसीनों के प्रमोशन के दौरान भीड़ में फंस गई थीं। भीड़ ने दीपिका पादुकोण का बुरा हाल कर दिया था। शादी के बाद भी दीपिका पादुकोण भीड़ में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। एक गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण को लोग बार बार हाथ लगाते नजर आए।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

साल 2009 में सुष्मिता सेन एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थीं। यहां पर मौजूद भीड़ ने सुष्मिता सेन का बुरा हाल कर दिया था। ऐसे में सुष्मिता सेन जान बचाकर भागती नजर आईं

कृति सेनॉन (Kriti Sanon)

फिल्म लुका छिपी की सक्सेज बैश में कृति सेनॉन बनठनकर पहुंची थीं। यहां पर फैंस ने कृति सेनॉन को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि कृति सेनन भीड़ को देखकर घबराईं नहीं और उन्होंने फैंस के साथ जमकर पोज दिए।

 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर भी एक बार भीड़ में फंस गई थीं। इस दौरान मनचलों ने जाह्नवी कपूर के करीब जाने की कोशिश की थी। हालांकि सिक्योरिटी ने सही समय पर एक्शन लेकर जाह्नवी कपूर को लोगों से दूर कर दिया।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

सोनाक्षी सिन्हा अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म राउडी राठौर की सक्सेज की मन्नत मांगने के लिए अजमेर शरीफ गई थीं। यहां पर लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इस दौरान अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा को भीड़ से बचाते नजर आए थे। एक मौका तो ऐसा भी आया था जब सोनाक्षी सिन्हा ने एक मनचले को चांटा मार दिया था।

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor
Khan)

सालों पहले करीना कपूर खान सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। यहां पर मौजूद भीड़ ने करीना कपूर खान की हालत खराब कर दी थी।

श्रेया सरन (Shriya Saran)

तिरुमाला मंदिर में श्रेया सरन छेड़छाड़ की शिकार हो गई थीं। मंदिर में एक आदमी ने श्रेया सरन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। हाथ लगाते ही श्रेया सरन ने इस आदमी को थप्पड़ जड़ दिया था।

error: Content is protected !!